
सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
लखनऊ। सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार श्रृंखला के तहत सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में “रासायनिक अभिक्रियाओं हेतु आणविक मशीन लर्निंग एवं जनरेटिव एआई” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस श्रृंखला में आज के मुख्य वक्ता प्रो. राघवन बी. सुनोज, प्रोफेसर,








