Home » Uncategorized » Page 44

Uncategorized

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में नौकरी दिलाने के बहाने कृषि विभाग के अफसर के चालक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जनपद में कृषि संबंधी विभाग के बड़े अधिकारी के  चालक पर नौकरी दिलाने के बहाने  एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप  लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। झांसी के थाना नवाबाद अंतर्गत निवासी पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह झांसी में कृषि अधिकारी के आवास में

19 जनवरी से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग:  आचार्य हरिओम पाण्डेय

19 जनवरी से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग। मोंठ: माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से 19 जनवरी को गुप्त नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो नवमी तिथि 27 जनवरी तक चलेगा। इस वर्ष गुप्त नवरात्र विशेष फलदायी माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रतिपदा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग

कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत आज बूथों पर पढ़ी जाएगी आलेख्य मतदाता सूची। एसडीएम मोंठ

कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत आज बूथों पर पढ़ी जाएगी आलेख्य मतदाता सूची। मोंठ: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” अभियान के अंतर्गत 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने बताया

हिंदू सम्मेलन एवं समरसता  सह भोज

गड़वार(बलिया)जंगली बाबा धाम,गड़वार पर शनिवार को संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांत के सद्भाव प्रमुख जितेन्द्र मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म

मोंठ गल्ला मंडी में धान की बोली को लेकर विवाद, एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी से मारपीट की।

मोंठ गल्ला मंडी में धान की बोली को लेकर विवाद, व्यापारी से मारपीट। मोंठ: गल्ला मंडी में धान की बोली लगाने को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि बोली के दौरान आपसी कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद एक व्यापारी ने

यूपी दिवस पर सांसद अनुराग शर्मा बने राज्य प्रतिनिधि।

मोंठ: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को देश के 20 राज्यों में आयोजित होने वाले समारोहों के लिए प्रदेश सरकार ने सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य प्रतिनिधि नामित किया है। इसी क्रम में झांसी–ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित उत्तर

बीट प्रभारी पुलिस कार्रवाई की अहम कड़ी : सीओ अजय श्रोतिय।

मोंठ— पुलिस व्यवस्था में बीट प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बीट प्रभारी की सतर्कता और तत्परता ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मजबूत नींव है। यह बात मोंठ क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय ने कही। उन्होंने कहा कि बीट प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित गश्त कर छोटी-छोटी घटनाओं और विवादों

भरोसा गांव में विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने बांटे कंबल।

भरोसा गांव में विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने बांटे कंबल। मोंठ: गरौठा विधायक के पैतृक गांव भरोसा में सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने गांव के जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के

समथर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड की टीम जीती

समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगित में शनिवार को देव इलेवन भिण्ड एवं दतिया के बीच मैच सम्पन्न हुआ जिसमे भिण्ड की टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजा दतिया घनश्याम सिंह जूदेव ने

मोंठ में सर्राफा व्यापारियों की नई पहल, दुकानों में लगाए पहचान संबंधी पोस्टर।

मोंठ: कस्बे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्राफा व्यापारियों ने एक सराहनीय पहल की है। सर्राफा बाजार की अधिकांश दुकानों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि दुकान में खरीदारी के दौरान नकाब, दुपट्टा या किसी भी प्रकार से