
झांसी सहित 10 मंडलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश
ई-ऑफिस में लापरवाही पर सख्ती, महीनेभर लॉगिन न करने वालों का वेतन रोका जाएगा झांसी। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में ई-ऑफिस व्यवस्था, खेल अवसंरचना विकास, विद्यालयों में बालिका शौचालयों की उपलब्धता, आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया









