
खोया भट्ठियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 160 किलोग्राम खोया नष्ट
उरई त्योहारों के मद्देनज़र आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने कोंच तहसील के अंतर्गत नदीगांव क्षेत्र में खोया भट्ठियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम घिलोर में हरिसिंह की खोया भट्टी से








