સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » क्षेत्रीय » पीएम मोदी ने ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को ठुकराया, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला दिया विश्व समाचार

पीएम मोदी ने ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को ठुकराया, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला दिया विश्व समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आने का निमंत्रण दिया। हालांकि, पीएम मोदी ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने ट्रंप को क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता दिया, जो इस साल के अंत में होने की संभावना है।

Trending Videos

दरअसल, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच ट्रंप जी-7 बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की जी-7 बैठक के दौरान मुलाकात होनी थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के जल्दी चले जाने से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत करने पर जोर दिया, जिसके बाद यह बातचीत तय हुई। 

निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे मोदी-ट्रंप

विक्रम मिस्री ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।’ 

ट्रंप ने मोदी का न्योता स्वीकारा, बोले- भारत आने के लिए उत्सुक

इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ट्रंप और मोदी ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र में क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा, ‘क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।’

यह भी पढ़ें

Operation Sindoor: ‘अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध की तरह देखता है भारत’, ट्रंप को PM मोदी की दो टूक 

पीएम मोदी ने की ट्रंप से बात: ‘भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न कभी करेगा’; ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो-टूक 

संबंधित वीडियो

142 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।