मां संतोषी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड व भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण।
मोंठ =नगर के टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय के समीप स्थित मां संतोषी माता मंदिर में बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम का संयोजन भगवान सिंह यादव एवं प्रदीप यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
प्रातःकाल संगीतमय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु पूरे दिन भक्ति में लीन होकर पाठ और भजन-कीर्तन में शामिल रहे।आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवदा यादव, कमल सिंह यादव, मानसिंह बाबूजी, अभय यादव, अलख यादव, रविंद्र यादव पंचम और संजू यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
100 Views
