कोंच (जालौन)। आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ‘नारी वंदन योजना’ के संबंध में DD News चैनल के माध्यम से विशेष प्रसारण किया गया।
इसी क्रम में थाना कोंच के प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी एसएसआई विमलेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मंडी परिसर कोंच में छात्राओं को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024
