Home » Uncategorized » पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।

मोंठ= भारतीय जनता पार्टी के मोठ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालता पांचाल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालता पांचाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। इस दौरान मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *