Home » Uncategorized » मोंठ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह 13 से।

मोंठ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह 13 से।

मोंठ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह 13 से।

मोंठ = नगर के पांडोरी स्थित श्री शीतला माता मंदिर (ध्वार की माता) परिसर में आगामी 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री शीतला माता एवं श्री सिद्ध बाबा महाराज की कृपा से ‘हर सोमवार सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में किया जा रहा है।
समाजसेवी डॉ कमलेश परिहार ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रहेगा। कथा का वाचन पंडित सुमित जी महाराज (वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अप्रैल को कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ होगी । 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। साथ ही भंडारे में सहयोग करने का भी आह्वान किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भंडारे में अनुशासन बनाए रखें और किसी प्रकार के नशे का सेवन कर कार्यक्रम में शामिल न हों।

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *