Home » Uncategorized » झांसी के मोंठ में भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित।

झांसी के मोंठ में भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित।

भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित।

मोंठ = नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर रविवार को देर शाम ब्राह्मण समाज की बैठक समाज के वरिष्ठ अखिलेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमे 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर अखिलेंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर पूजन-अर्चन, हवन, भंडारा आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। साथ ही समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन समाज को धर्म, साहस और न्याय का संदेश देता है, इसलिए जयंती को भव्य रूप से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। बैठक में रमेश चंद्र बादल, अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, राजीव द्विवेदी, डॉ सुनील तिवारी, गुड्डा पाठक, नीलू बादल,कपिल मुदगिल, राहुल पाठक, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी, आदित्य दुबे, शैलेंद्र व्यास, विकास बादल, आशीष पांडेय, नवीन द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, अमन बादल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

56 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *