Home » Uncategorized » झांसी= पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल शर्मा के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

झांसी= पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल शर्मा के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
मोंठ। निकटवर्ती ग्राम पुलगहना में पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल शर्मा के निधन पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
पूर्व विधायक ने दिवंगत कृष्ण गोपाल शर्मा को मिलनसार, समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान गांव के कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *