Home » Uncategorized » झांसी= गरौठा के सपा नेता पूर्व विधायक दीपक यादव ने सड़क दुर्घटना में घायल सपा कार्यकर्ता शिवम यादव के घर जाकर हालचाल जाना।

झांसी= गरौठा के सपा नेता पूर्व विधायक दीपक यादव ने सड़क दुर्घटना में घायल सपा कार्यकर्ता शिवम यादव के घर जाकर  हालचाल जाना।

पूर्व विधायक दीपक यादव ने शिवम यादव का हालचाल जाना
झांसी। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए समाजवादी साथी शिवम यादव के आवास पर पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह ‘दीपक’ यादव पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिवम यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व विधायक दीपक यादव ने कहा कि दुर्घटना की घटना दुखद है, लेकिन खुशी की बात है कि शिवम यादव अब स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने और पूर्ण विश्राम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी साथियों ने भी शिवम यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर कई स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *