Home » Uncategorized » पूंछ (झांसी )=सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज मेंछात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किए।

पूंछ (झांसी )=सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज मेंछात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किए।

पूंछ। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्रबंधक जगत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र सिंह, शान्तनु वर्मा, आनन्द सिंह, अन्सोल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नवनीत कुमार, सुदीप कुमार, सुलमा प्रसाद, नरेश चन्द, रविन्द्र सिंह, राजकुमार, वीरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, धृतलाल, नीलेश कुमार, पवन कुमार, प्रताप सिंह, राजपाल, वर्षा, महक, शिवानी, शान्ति देवी, खुशबू सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता शान्तनु गोस्वामी ने किया।

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *