Home » Uncategorized » मोंठ में तहसील समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं।

मोंठ में तहसील समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं।

मोंठ में तहसील समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं।

मोंठ = तहसील परिसर में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र साहू ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 80 शिकायते मिली। जिसमें राजस्व 42, पुलिस 16, विकास 12और अन्य विभागों से संबंधित 10 शिकायतें आईं, जिसमें 5 का निस्तारण किया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत समस्या एवं राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अपर जिलाधिकारी योगेंद्र साहू ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *