मोंठ। क्षेत्र के ग्राम गौपुरा की प्रतिभाशाली बेटी प्रिंसी यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रिंसी यादव को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक होता है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
इस दौरान प्रिंसी यादव ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान निरंतर मेहनत की और कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की कुंजी रहे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और पूरी लगन से उसकी ओर आगे बढ़ें।इस मौके पर प्रधान बबलू यादव,दिनेश राजपूत,महेंद्र पुजारी,मुकेश राजपूत,अमर सिंह यादव,अंकित यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर चयनित प्रिंसी यादव के गांव गौपुरा पहुंचकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर चयनित प्रिंसी यादव के गांव गौपुरा पहुंचकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सम्मानित किया।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm