Home » Uncategorized » यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सम्मान किया।

यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सम्मान किया।

यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का सम्मान।

मोंठ= क्षेत्र के ग्राम गौपुरा में यूपी पीसीएस परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होने पर प्रिंसी यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने गौपुरा पहुंचकर चयनित प्रिंसी यादव को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। प्रिंसी यादव की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर अमर सिंह,प्रधान बबलू यादव, भज्जू प्रधान, आशु यादव, वरुण यादव, अभय यादव, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

66 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *