Home » Uncategorized » श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।

श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।

श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, कलाकारों का हुआ सम्मान।

मोंठ : नगर में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला का समापन अंतिम दिन भगवान श्री राम के भव्य राज्याभिषेक के साथ हुआ। अंतिम दिवस पर रामलीला मंच पर श्री राम राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम के जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा।
राम राज्याभिषेक की लीला के दौरान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने श्री राम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने रामलीला में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे समाज को मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का सफल आयोजन सभी के सहयोग से संपन्न हुआ। उन्होंने नगरवासियों, प्रशासन तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *