Home » Uncategorized » मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

मोंठ = गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बुधवार को मोंठ गल्ला मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विपणन विभाग तथा एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचकर खरीद प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, भुगतान व्यवस्था तथा किसानों के बैठने और पेयजल की सुविधा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों से गेहूं खरीद में पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विपणन विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर बुधवार को 500 कुंतल गेहूं की खरीद की गई, जबकि एफसीआई केंद्र पर 550 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। अधिकारियों ने विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीद केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सुथरा गेहूं लेकर आएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
इस मौके पर विपणन निरीक्षक, चंद्रपाल राजपूत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *