गड़वार (बलिया):क्षेत्र के बभनौली ग्राम स्थित एपेक्स स्कूल में कक्षा नर्सरी से नौवीं एवं ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तथा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में एक शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित होकर उनका अंक पत्र प्राप्त किये एवं बच्चों तथा विद्यालय के विकास में अपने सुझाव भी दिए। विद्यालय के संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय एवं प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय ने अपनी कक्षा की मेधा सूची में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। अंक पत्र और स्मृति चिन्ह प्रकार विद्यार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अभिभावक गण का आदर व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
સમાચાર ફ્લેશ
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण।
एपेक्स स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित।
एपेक्स स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित।
Atul Dubey
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
April 2, 2026
6:07 pm
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
April 2, 2026
6:03 pm
मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।
April 2, 2026
11:07 am
एसडीएम अवनीश तिवारी ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण।
April 2, 2026
11:04 am