Home » Uncategorized » मोंठ =क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बुधवार को खिरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

मोंठ =क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बुधवार को खिरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

मोंठ =क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बुधवार को खिरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और उपयोग हो रही सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
विधायक ने कहा कि खिरिया घाट पर पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के समय लोगों को होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
इस दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *