Home » Uncategorized » मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।

मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।

मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।

मोंठ = तहसील क्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने 12 लोगों को काट लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायल सभी लोग उपचार के लिए मोंठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।
पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सभी 12 मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का नियमित उपचार किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
डॉ. राजपूत ने लोगों से अपील की कि कुत्ते के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं और टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है, जिससे किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होगी।

113 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *