Home » Uncategorized » समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।

समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।

समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई । नगर निवासी खाटूश्याम भक्त बालजी गुप्ता,आत्माराम पाण्डेय,देशांत स्वर्णकार,कुणाल ब्यास,चन्दू तिवारी,राजस्थान के सीकर स्थित श्रीखाटूश्याम मंदिर दरबार मैं कला भवन में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुये थे जहां मौली प्रसाद गोदी में आने पर प्रसिद्ध खाटूश्याम भजन गायक संजय मित्तल द्वारा समथर के भक्तजनों को लड्डू गोपाल ठाकुरजी भेंट कर सम्मानित किया गया एवं कुछ महीनों बाद समथर मैं खाटूश्याम बाबा का दरवार लगा कर निःशुल्क भजन संध्या कार्यक्रम करने का संकल्प लिया । खाटूश्याम तीर्थ से भक्तजनों के लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद लेकर लौटने की खबर से नगर में खुशी की लहर दौड़ गई । नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना सहित भारी संख्या में लोगों ने नगर प्रवेश पर लड्डू गोपाल ठाकुरजी का पूजन किया एवं भक्तजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इसके उपरांत पं रामाधार पाण्डेय के राम-जानकी मंदिर से लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली । लोगों ने जगह जगह आरती उतारी एवं पुष्प बर्षा की । इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *