સમાચાર ફ્લેશ
अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद। पीसीएस 2024 में प्रिंसी यादव का चयन, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनीं 255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया। अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक। चैत्र के आखिरी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा, टेशू के फूल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन।
Home » Uncategorized » अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद।

अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद।

अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद।


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी एवं डॉ. योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने अयोध्या पहुंचकर बामन मंदिर के पीठाधीश्वर पूज्य महंत गुरुदेव वैदेही बल्लभ शरण महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
महंत वैदेही बल्लभ शरण महाराज ने दोनों नेताओं को आशीर्वाद देते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या धाम आस्था और आध्यात्म का केंद्र है। यहां आकर मन को शांति मिलती है और समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं डॉ. योगेश त्रिपाठी अजनेरी ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भेंट के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी दोनों नेताओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर कई भक्तगण एवं मंदिर के सेवक भी उपस्थित रहे।

87 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया।