मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
दोनों ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा आत्मा की शांति की प्रार्थना की। राजमाता ने कहा कि लोहिया लंबे समय से राजघराने से जुड़े थे और उन्होंने निष्ठा व ईमानदारी से सेवाएं दीं। उनके निधन से राजपरिवार ने एक भरोसेमंद सहयोगी खो दिया है। कहा कि उनका स्वभाव सरल व मिलनसार था, जिससे वे सभी के प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक है।
इस दौरान स्थानीय लोग व रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर इसे अपूरणीय क्षति बताया।
97 Views
