Home » Uncategorized » मोंठ में अफवाहों के बीच खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी, आमजन की जेब पर बढ़ा दबाव।

मोंठ में अफवाहों के बीच खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी, आमजन की जेब पर बढ़ा दबाव।

मोंठ में अफवाहों के बीच खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी, आमजन की जेब पर बढ़ा दबाव।


मोंठ। क्षेत्र में फैल रही अफवाहों के बीच खाद्य पदार्थों के दामों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आमजन की परेशानी बढ़ गई है। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर आवश्यक खाद्य सामग्री के दामों में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की शिकायतें सामने आई हैं। दाल, तेल, आटा, चीनी, चावल समेत कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अचानक बढ़े दामों के कारण घरेलू बजट बिगड़ गया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार अफवाहों का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इससे लोगों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, राशन दुकानों और किराना व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार से ही सामान महंगा आ रहा है, जिसके कारण उन्हें भी खुदरा दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
दाम बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बाजार की लगातार निगरानी की जा रही है।

:::::::एसडीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई दुकानदार अधिक दाम वसूलता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *