Home » Uncategorized » मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई कामदा एकादशी।

मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई कामदा एकादशी।

मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई कामदा एकादशी।

मोंठ : नगर के प्राचीन श्री मुरली मनोहर मंदिर में कामदा एकादशी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी विनोद मिश्रा ने कामदा एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकादशी व्रत की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है तथा व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। श्रद्धालु कथा सुनकर भाव-विभोर हो गए और भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस दौरान मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया तथा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को फल, मिष्ठान और पंचामृत का भोग लगाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा।

46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *