Home » Uncategorized » वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट पहनने को किया जागरूक।

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट पहनने को किया जागरूक।

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट पहनने को किया जागरूक।

मोंठ : यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मोंठ कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कोतवाल राजेश पाल सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर में चोट लगने से अधिकांश मौतें होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेज भी जांचे और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी। साथ ही लोगों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने बताया कि आगे भी यातायात नियमों के पालन के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *