मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। ग्राम पावई के रूपेश कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन विगत 76 वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
मेला कमेटी द्वारा आयोजित इस विराट मेले में मानस प्रवचन का भी विशेष आयोजन किया गया है। प्रवचन कार्यक्रम में तुलसी आश्रम चिरगांव के महंत विश्वभूषणदास जी महाराज की अध्यक्षता में पं. सत्यपाल महाराज ‘मानस भ्रमर’ द्वारा रामचरितमानस कथा का रसपान कराया जाएगा।
मेला कमेटी ने बाहर से आने वाले दुकानदारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मेले में सुरक्षा, रोशनी, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में मेले को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मेला अध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ में अफवाहों के बीच खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी, आमजन की जेब पर बढ़ा दबाव।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन।
मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई कामदा एकादशी।
मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।
वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट पहनने को किया जागरूक।
चौकीदारों की बैठक में सुनी गई समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
Mardul Pandey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन।
March 30, 2026
10:26 am
मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई कामदा एकादशी।
March 30, 2026
10:25 am
मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।
March 30, 2026
10:24 am
वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट पहनने को किया जागरूक।
March 30, 2026
10:23 am
चौकीदारों की बैठक में सुनी गई समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।
March 30, 2026
10:23 am