Home » Uncategorized » मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी एवं सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने भांडेर रोड स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंप संचालकों से ईंधन की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का स्टॉक न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि सभी को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने कहा कि अफवाहों के कारण लोग अतिरिक्त ईंधन जमा कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
सीओ अजय श्रोतिय ने पुलिस बल को भीड़ नियंत्रित रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने पंप संचालकों को पारदर्शी तरीके से ईंधन वितरण करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *