Home » Uncategorized » 108 सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अधिकारियों ने किया गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

108 सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अधिकारियों ने किया गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

108 सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अधिकारियों ने किया गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
मोंठ। शक्ति पीठ शीतला धाम में आयोजित 108 सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, सीओ मोंठ अजय श्रोतिय तथा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने विवाह स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी सुनिश्चित की गई।

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *