Home » Uncategorized » प्रशासन दौड़ रहा पेट्रोल पंपों पर, कमी नहीं फिर भी लगी लंबी कतारें।

प्रशासन दौड़ रहा पेट्रोल पंपों पर, कमी नहीं फिर भी लगी लंबी कतारें।

प्रशासन दौड़ रहा पेट्रोल पंपों पर, कमी नहीं फिर भी लगी लंबी कतारें।

मोंठ : क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों के चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े होकर ईंधन भरवाते नजर आ रहे हैं। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रही है।
शनिवार को एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और थाना प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पंप संचालकों से स्टॉक की जानकारी ली और लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई भी नियमित रूप से जारी है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंपों पर मौजूद लोगों को समझाया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा कि अनावश्यक भीड़ के कारण अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस बल को भी पेट्रोल पंपों पर तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बनी रहे।
इसके बावजूद लोगों में अफवाहों का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *