Home » Uncategorized » शीतला धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

शीतला धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

शीतला धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

मोंठ : शक्ति पीठ शीतला धाम में शनिवार को 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह भव्य एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में क्षेत्र भर से आए लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विवाह कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा मंडप में विधिवत पूजन कर कन्याओं और वर पक्ष के जोड़ों का विवाह कराया गया। पूरे परिसर में मंगल गीत, शहनाई और वैवाहिक रीति-रिवाजों का उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।
इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। इससे समाज में आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है।
कार्यक्रम में कपिल मुदगिल, महेंद्र पुजारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री भी वितरित की गई।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने नवदंपतियों को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

66 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *