Home » Uncategorized » अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा रामलीला मंच।

अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा रामलीला मंच।

अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा रामलीला मंच।

मोंठ : नगर में चल रही श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार की रात अशोक वाटिका एवं लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
लीला का शुभारंभ हनुमान जी के लंका पहुंचने और अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम का संदेश देने से हुआ। इस दौरान हनुमान जी और माता सीता के संवादों को दर्शकों ने भावुक होकर सुना। इसके बाद रावण के सैनिकों द्वारा हनुमान जी को पकड़कर दरबार में ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने के बाद लंका दहन की लीला का जीवंत मंचन किया गया। लंका दहन का दृश्य देखते ही दर्शक जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठे।
कार्यक्रम के अंत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ने भगवान श्रीराम की आरती की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत कर उनका सम्मान भी किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *