Home » Uncategorized » बुरहानपुर से नाराज होकर भागी किशोरी को मोंठ पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा।

बुरहानपुर से नाराज होकर भागी किशोरी को मोंठ पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा।

बुरहानपुर से नाराज होकर भागी किशोरी को मोंठ पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा।

मोंठ : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से नाराज होकर घर से भागी एक किशोरी को मोंठ पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने मोंठ पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर थाना गणपति नाका निवासी एक लड़की नाजमीन 20 मार्च 2026 को घर से नाराज होकर निकल गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर 23 मार्च को बुरहानपुर के थाना गणपति नाका में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान किशोरी ट्रेन के माध्यम से मोंठ रेलवे स्टेशन पहुंच गई और वहां से निकलकर समथर मोड़ के पास भटकती हुई दिखाई दी।
इसी दौरान मोंठ पुलिस की मिशन शक्ति टीम भ्रमण पर थी। तभी उनकी नजर किशोरी पर पड़ी। संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते देख पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। शुरू में किशोरी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन पुलिस द्वारा समझाने और विश्वास में लेने पर उसने पूरी घटना बताई। किशोरी ने बताया कि वह घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आई थी और मोंठ पहुंच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोंठ पुलिस ने तत्काल बुरहानपुर पुलिस से संपर्क किया और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ मोंठ पहुंचे, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजन भावुक हो गए और मोंठ पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में संवेदनशीलता और सतर्कता बेहद जरूरी होती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

75 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *