समथर — रामनवमी का पर्व नगर एवं क्षेत्र में भक्ति एवम् श्रद्धा के साथ मनाया गया । मध्य दिवस ठीक 12 बजे मंदिरो में शास्त्रोक्त बिधि बिधान एवं वैदिक रीति के अनुसार श्री राम जन्म पूजन सम्पन्न हुआ । श्रीरामजन्म पूजन के उपरान्त जन्म आरती की गई और “भये प्रगट कृपाला,दीन दयाला,कौशल्या हितकारी” स्तुति गाई गई । नगर के अंदर किला स्थित प्राचीन राजमंदिर में शास्त्रोक्त बिधि से श्रीरामजन्म पूजन किया गया । राज परिवार की परम्परानुसार महाराज समरजीत सिंह जूदेव ने जन्मपूजन किया । राजमंदिर पुजारी ने जन्म आरती की । आरती के उपरान्त पारंपरिक जन्म बधाई गाई गई । क्षेत्र के बिभिन्न मंदिरो में भी श्रीराम नवमी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया जहाँ श्रीरामजन्म पूजन के उपरान्त जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया । जन्मोत्सव पर पारंपरिक जन्म बधाई गायन ,भक्ति संगीत संध्या,भजन ,कीर्तन ,आदि बिभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये । मोहल्ला नई बस्ती स्थित भागवतकुंज मंदिर पर पं यशोदानन्दन शास्त्री ने बैदिक रीति से जन्म पूजन कराया एवं आरती की । नगर के श्रीअवधनाथजी मंदिर पर छप्पन भोग लगाया गया महन्त रामप्रपन्न शर्मा ने जन्म आरती की । नगर के श्रीश्यामदासजी मंदिर,श्रीधनुषधारी मंदिर,श्रीबैदेही बल्लभ कुंज मंदिर,श्रीभागवत कुंज आश्रम मंदिर,श्रीकिशोरीसेठ के मंदिर,नई बस्ती स्थित बिहारीजी सरकार मंदिर,श्रीचित्रगुप्त जी मंदिर,ग्राम करही स्थित श्रीजानकीनाथजी मंदिर,व ग्राम साकिन के श्रीरामजानकीजी मंदिर पर बिधि बिधान से श्रीरामजन्म पूजन सम्पन्न हुआ एवम् श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया । राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में पं लक्ष्मण प्रसाद श्रोतिय,आचार्य प्रमोद खरे,संजय श्रोतिय,सुल्लन नामदेव,रज्जन झां,कौशल किशोर उपाध्याय आदि ने भक्ति भाव से ओत प्रोत बधाइयां प्रस्तुत की । इस अवसर पर बबलू सिंह,लल्लू सिंह,रामेन्द्र सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना,संजू किलेदारजू,मातेन्द्र सिंह,जीतेन्द्र सिंह भाईजी,धीरेन्द्र सिंह सन्यापत,अन्तू अग्रवाल,राजू परिहार आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
बुरहानपुर से नाराज होकर भागी किशोरी को मोंठ पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा।
मोंठ में नवमी पूजन के बाद निकाले गए जवारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
समथर किले के अंदर राजमंदिर में रामनवमी मनाई गई।
मोंठ नगर में श्री राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, खेरापति सरकार मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार।
घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से अफरा तफरी मची।
नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।
समथर किले के अंदर राजमंदिर में रामनवमी मनाई गई।
Mardul Pandey
मोंठ में नवमी पूजन के बाद निकाले गए जवारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
March 28, 2026
11:14 am
मोंठ नगर में श्री राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, खेरापति सरकार मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार।
March 28, 2026
11:11 am
घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से अफरा तफरी मची।
March 28, 2026
11:09 am
नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।
March 28, 2026
11:06 am
मोंठ में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।
March 28, 2026
11:04 am
