मोंठ–नगर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी चाय के छोटे दुकानदारों को उठानी पड़ रही है, जिनका रोज़गार पूरी तरह गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है। सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण अब कई दुकानदार मजबूरी में पुरानी पद्धति अपनाते हुए अंगीठी में कोयला या लकड़ी जलाकर चाय बनाने को मजबूर हैं।
सुबह से ही चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है, लेकिन गैस की कमी के कारण चाय बनने में देरी हो रही है। अंगीठी में चाय बनाने में अधिक समय लगता है और धुएं के कारण दुकानदारों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति न होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है और आमदनी भी घट रही है।
चाय विक्रेता अवधेश वर्मा का कहना है कि पहले जहां गैस पर 5-10 मिनट में चाय तैयार हो जाती थी, वहीं अब अंगीठी में 15-20 मिनट लग जाते हैं। इससे ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है और कई बार वे बिना चाय पिए ही लौट जाते हैं। इससे उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है।
वहीं, ग्राहकों का भी कहना है कि सुबह की भागदौड़ में समय की कमी होती है और चाय में देरी होने से उन्हें दिक्कत होती है। कुछ ग्राहकों ने बताया कि अंगीठी से उठने वाला धुआं वातावरण को भी प्रदूषित कर रहा है, जिससे आसपास बैठना मुश्किल हो जाता है।
गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती जा रही है, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर कीब नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।
સમાચાર ફ્લેશ
बुरहानपुर से नाराज होकर भागी किशोरी को मोंठ पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा।
मोंठ में नवमी पूजन के बाद निकाले गए जवारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
समथर किले के अंदर राजमंदिर में रामनवमी मनाई गई।
मोंठ नगर में श्री राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, खेरापति सरकार मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार।
घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से अफरा तफरी मची।
नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।
घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से अफरा तफरी मची।
Mardul Pandey
मोंठ में नवमी पूजन के बाद निकाले गए जवारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
March 28, 2026
11:14 am
समथर किले के अंदर राजमंदिर में रामनवमी मनाई गई।
March 28, 2026
11:13 am
मोंठ नगर में श्री राम नवमी धूमधाम से मनाई गई, खेरापति सरकार मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार।
March 28, 2026
11:11 am
नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।
March 28, 2026
11:06 am
मोंठ में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।
March 28, 2026
11:04 am
