Home » Uncategorized » नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।

नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन।

कन्या पूजन के भंडारा सम्पन्न।

मोंठ: नगर के रामलीला मैदान में रामनवमी के पावन अवसर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा नेता वरुण यादव ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर की। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका तिलक किया गया तथा उन्हें भोजन ग्रहण कराया गया। कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया और उन्हें उपहार भी वितरित किए गए।
कन्या पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंजता रहा।
आयोजक वरुण यादव ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर यह आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव से किया जाता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे समाज में सेवा एवं सम्मान की भावना बढ़ती है।
कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *