Home » Uncategorized » मोंठ में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।

मोंठ में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।

मोंठ–नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय मंदिर श्री खेरापति सरकार परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर चित्र भ्रमण के लिए निकाला गया। झांकियों की भव्यता और सजावट आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। सामाजिक संगठनों और व्यापारियों द्वारा जलपान एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, कपिल मुदगिल,डॉ घनश्याम दास गंधी,रामेंद्र सोनी,शिवम अग्रवाल,ध्रुब सरावगी,सुमित,शिवम बाल्मीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *