Home » Uncategorized » मोंठ में देवी जागरण में शामिल हुए युवा नेता वरुण यादव, कलाकारों को किया सम्मानित।

मोंठ में देवी जागरण में शामिल हुए युवा नेता वरुण यादव, कलाकारों को किया सम्मानित।

देवी जागरण में शामिल हुए युवा नेता वरुण यादव, कलाकारों को किया सम्मानित
मोंठ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मोंठ नगर स्थित बड़ी मातन मंदिर परिसर में आयोजित भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में युवा नेता वरुण यादव ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा माता रानी के सुंदर भजन और झांकियों की प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
युवा नेता वरुण यादव ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने वरुण यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में माता रानी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

71 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *