Home » Uncategorized » रामनवमी पर रामलीला मैदान में होगा भंडारा : युवा नेता वरुण यादव

रामनवमी पर रामलीला मैदान में होगा भंडारा : युवा नेता वरुण यादव

रामनवमी पर रामलीला मैदान में होगा भंडारा
मोंठ। रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा दोपहर से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलेगा, रात में अपने समय पर रामलीला का मंचन किया जाएगा।जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजक युवा नेता वरुण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भंडारे में सभी के लिए भोजन और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें और रामनवमी के पर्व को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाएं। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

50 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *