Home » Uncategorized » प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित।

मोंठ: मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भुजोंद में प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ अनुशासन और नियमितता को भी प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उज्जल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य शादाब बेग ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राम नरेश रमन, डिम्पल करीम, निशांत साहू, अंकित वर्मा, राखी चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, पंकज यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *