Home » Uncategorized » मोंठ– श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या धाम के मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर में एक भव्य एवं धार्मिक वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मोंठ– श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या धाम के मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर में एक भव्य एवं धार्मिक वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मोंठ– श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या धाम के मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर में एक भव्य एवं धार्मिक वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बावन जी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज का जन्म गरौठा तहसील के ग्राम आमली में हुआ है। अपने क्षेत्र के इस संत के द्वारा अयोध्या धाम जैसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराने की खबर मिलते ही झाँसी जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने इसे अपने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *