Home » Uncategorized » मिशन शक्ति फेस-5 के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेस-5 के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेस-5 के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर (झांसी)। थाना शाहजहांपुर पुलिस ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 के तहत क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया। इस दौरान ध्वार माता मंदिर परिसर में पहुंची पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं को विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं के साथ ही बाल मजदूरी के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।

इसके अलावा श्रद्धालुओं और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

इस मौके पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक जसवंत सिंह, महिला आरक्षी शिखा मिश्रा, महिला आरक्षी रुचि और कांस्टेबल संदीप कुमार मौजूद रहे।

15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *