समथर — समथर थाना पुलिस ने साकिन रोड स्थित श्मशान के समीप से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है । पुलिस ने फड़ से 17000 रुपये एवं जमा तलाशी में 3250 रुपये बरामद किये हैं । पुलिस के अनुसार सके8न रोड स्थित श्मशान के समीप से जुआ खेल रहे मोहल्ला उपाध्याना निवासी रमेश कुमार,रामजी,दिनेश कुमार, एवं मोहल्ला खानबहादुर निवासी कलीम खां,ऋषि कुमार,को जुआ खेलते पकड़ा गया है । जुआ फड़ से 17000 रुपये और ताश के पत्ते एवं जामा तलाशी में 3250 रुपये बरामद किये गये है । पकड़े गये जुआरियों पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर दी गई है । जुआ पकड़ने बाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव,आरक्षी अशोक कुमार,पीयूष राव,कुलदीप यादव मौजूद रहे ।
64 Views
