समथर — मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति केन्द्र थाना समथर द्वारा नगर स्थित दुर्गा मूर्ति पंडाल में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया । उप निरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव और महिला आरक्षी ज्योत्स्ना एवं भावना द्वारा महिलाओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के तहत सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108,112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया साथ ही आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिये भी जागरूक किया गया। इस मौके पर उनको सुविधा हेतु पिंक कार्ड वितरित किए गए । महिला आरक्षी ने बालिकाओं और महिलाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लेने के लिए प्रेरित करते हुये एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुये कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क नहीं करे और किसी भी संदिग्ध लिंक या कोल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें और कोई ओ टी पी किसी को साझा नहीं करें ।
સમાચાર ફ્લેશ
बुंदेलखंड के झांसी के पूंछ में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म, किसानों व व्यापारियों को हो रही भारी परेशानी
प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।
समथर — समथर थाना पुलिस ने साकिन रोड स्थित श्मशान के समीप से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है ।
समथर में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
समथर में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
Mardul Pandey
प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
March 25, 2026
10:24 am
रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।
March 25, 2026
10:23 am
टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
March 25, 2026
10:19 am
लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड बढ़ाया जाए,विधायक ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
March 25, 2026
10:06 am
