Home » Uncategorized » लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड बढ़ाया जाए,विधायक ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड बढ़ाया जाए,विधायक ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड बढ़ाया जाए

विधायक ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ऊर्जा मंत्री से मोंठ तहसील के लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड 5 एम०पी० से बढ़ाकर 10 एम०पी० किये जाने की मांग की है.

ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि झांसी की मोंठ तहसील के लोहागढ़ में 33/1। सब-स्टेशन बना हुआ है. इस सबस्टेशन पर किसानों को ओवरलोडिंग के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है कि सिंचाई कार्य के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है, क्योंकि जब तक उक्त सब-स्टेशन को 5 एम०पी० से बढाकर 10 एम०पी० नहीं किया जायेगा तब तक किसानों की सिंचाई समस्या बनी रहेगी. वर्तमान समय में किसानों की गेहूं की फ़सल में अंतिम बार पानी देना है. जिन किसानों ने जायद फसल में मूंग की फसल बोई है उनके लिए पानी की अत्यन्त आवश्यकता है और किसान लगातार लो वोलटेज की बात कर रहे हैं. जिसके लिये इस सबस्टेशन को 5 एम०पी० से बढाकर 10 एम०पी० किया जाना आवश्यक है.

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *