Home » Uncategorized » मोंठ में श्रीरामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर।

मोंठ में श्रीरामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर।

मोंठ में श्रीरामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर।

मोंठ : कस्बे में चल रही श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार रात भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने भरत और श्रीराम के मिलन का दृश्य इतने मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया।
लीला में दिखाया गया कि भरत, अयोध्या लौटकर जब श्रीराम के वनवास का समाचार सुनते हैं तो वे व्यथित हो उठते हैं और श्रीराम को वापस लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान करते हैं। चित्रकूट में भरत और श्रीराम के मिलन का दृश्य अत्यंत भावुक रहा। भरत द्वारा श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह और श्रीराम द्वारा पिता की आज्ञा का पालन करने का संदेश दर्शकों को भावुक कर गया।
कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से प्रसंग को जीवंत बना दिया। भरत द्वारा श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटने का दृश्य भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पूरा पांडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीरामलीला के अन्य प्रसंगों का भी मंचन किया जाएगा। लीला में आरती कमेटी के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव, युवा नेता वरुण यादव ने आरती की।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *