Home » Uncategorized » धवार की माता शीतला धाम में निकली भव्य कलश यात्रा, नागा साधुओं की रही विशेष उपस्थिति।

धवार की माता शीतला धाम में निकली भव्य कलश यात्रा, नागा साधुओं की रही विशेष उपस्थिति।

धवार की माता शीतला धाम में निकली भव्य कलश यात्रा, नागा साधुओं की रही विशेष उपस्थिति।

मोंठ : धवार स्थित प्रसिद्ध माता शीतला धाम में शुक्रवार को 111 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
कलश यात्रा की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसमें 1108 कलशों को सजाकर महिलाओं और युवतियों ने सिर पर धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं जब भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थी।
इस भव्य यात्रा में नागा साधुओं, क्षेत्रीय साधु-संतों तथा विभिन्न मंदिरों के महंतों की विशेष उपस्थिति रही, जिसने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। नागा साधु अपने पारंपरिक स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बने रहे और श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा माता शीतला मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर भांडेर नदी तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी, जहां यज्ञ स्थल पर जल अर्पित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी गई।
महंत विकास गिरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हो गई है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।