Home » Uncategorized » श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा

जालौन

जालौन के कोंच नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण को सजीव करने के लिए 21 मार्च से 27 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च को विशाल हवन एवं भंडारे के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन का शुभारंभ 21 मार्च को सुबह 10 बजे महामाई मंदिर, रामकुण्ड कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा नहर कोठी मार्ग से होते हुए प्राचीन रामकुण्ड मंदिर तक पहुंचेगी। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर और भक्ति गीतों के साथ यात्रा को भव्य रूप देंगी। कलश यात्रा के उपरांत कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
कथा व्यास हरिओम थापक (अयोध्यापुरी, झांसी) ने बताया कि श्रीमद्भागवत, रामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे ग्रंथ केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रह्लाद, ध्रुव और पूतना वध जैसे प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, आस्था और सत्य के महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य यदि अपनी ‘रुचि’ यानी मनमर्जी के अनुसार जीवन जीता है तो वह दुखों में उलझ जाता है, जबकि ‘सुनीति’ यानी मर्यादा और नीति का पालन करने वाला व्यक्ति सच्चे सुख की प्राप्ति करता है।
कथा में परीक्षित की भूमिका में कोंच के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चना पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं में आनंद पांडे, आदित्य पांडे सहित पांडे परिवार एवं उनके सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

4 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।