Home » Uncategorized » सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, एकता और मंदिर निर्माण पर हुआ मंथन

सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, एकता और मंदिर निर्माण पर हुआ मंथन

सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, एकता और मंदिर निर्माण पर हुआ मंथन

समथर- मंगलवार को कस्बे में स्थित जानकी दुलारे मंदिर परिसर में सेन समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरेश सविता उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने अयोध्या में सेन समाज के मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान अयोध्या में निर्माणाधीन समाज के मंदिर हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने पर भी चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम में सर्वसम्मति से रामप्रकाश सूबेदार खिल्ली को सेन समाज का नया अध्यक्ष घोषित किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ वी कुमार, राजू सेन, सन्ने सेन, रमाकांत सेन, रामबाबू सेन, रामराज सेन, रामचरण सविता, बंटी सेन, गुड्डू सेन, जमुना सेन, निखिल सेन, रोहित सविता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *